अंतरिक्ष यात्रा से लौटने के बाद मंगाए थे चिप्स, खाई थी मिनी कचौरी: शुभांशु शुक्ला
अंतरिक्षयात्री शुभांशु शुक्ला ने 'एबीपी न्यूज़' को बताया है कि अंतरिक्ष यात्रा से पृथ्वी पर लौटने के बाद उन्हें नमकीन खाने का बहुत मन हो रहा था। शुभांशु ने बताया कि उन्होंने खाने के लिए चिप्स मंगाए थे क्योंकि वह भारत नहीं अमेरिका में थे और बाद में उन्होंने मिनी कचौरी भी खाई जो बहुत अच्छी थी।