अंतरिक्ष से कैद हुई रूस में 600 साल में पहली बार फटे ज्वालामुखी की तस्वीर
रूस में 600 साल में पहली बार फटे क्रशेनिनिकोव ज्वालामुखी की तस्वीर अंतरिक्ष से कैद हुई है। रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस ने इसकी तस्वीर जारी की है। रूसी आपातकालीन मंत्रालय के कामचटका विभाग ने बताया कि राख का गुबार 6-किलोमीटर की ऊंचाई तक उठा। अधिकारियों ने कहा, "राख का गुबार...प्रशांत महासागर की ओर फैल रहा है।"