अंतरिक्ष से कैसे मतदान करेंगी अमेरिकी अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स?
अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में स्पेस स्टेशन से मतदान करेंगे। बकौल रिपोर्ट्स, नासा के मिशन कंट्रोल सेंटर से एक सुरक्षित इलेक्ट्रॉनिक बैलट अंतरिक्षयात्रियों को भेजा जाता है। ईमेल से मिले क्रेडेंशियल्स से अंतरिक्षयात्री अपना बैलेट एक्सेस कर उसे भरते हैं और उसे पृथ्वी पर संबंधित काउंटी क्लर्क के ऑफिस में भेज देते हैं।