अरबपति एलन मस्क ने कहा है कि उनकी कंपनी स्पेस-X ने अंतरिक्षयात्रियों को पहले वापस लाने की पेशकश की थी लेकिन पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने राजनीतिक कारणों से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा, "अंतरिक्षयात्रियों को केवल 8 दिनों तक इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन में रहना था...वे वहां 10 महीने तक रहे...इसका कोई मतलब नहीं है।"