अंतरिक्षयात्रियों के हेलमेट में क्यों होती है सोने की पतली परत?
अंतरिक्षयात्रियों के हेलमेट के सामने वाले कांच (वाइज़र) में सोने की पतली परत होती है। यह परत अंतरिक्षयात्रियों को सूरज की खतरनाक इंफ्रारेड/अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाती है और उन्हें रिफ्लेक्ट करती है जबकि देखने में मददगार रोशनी को आने देती है। सोने के लचीलेपन के कारण इसे इतना पतला बनाया जाता है जिससे अंतरिक्षयात्रियों को देखने में रुकावट नहीं आती।