अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार एकसाथ खेली बाप-बेटे की जोड़ी, रच दिया इतिहास

टिमॉर-लेस्ट के 50 वर्षीय सुहैल सत्तार और 17 वर्षीय यहया सुहैल ने एकसाथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने वाले पहले पिता-पुत्र की जोड़ी बनकर इतिहास रच दिया है। सुहैल और यहया ने इंडोनेशिया के खिलाफ टी20I डेब्यू किया। सुहैल ने 14(15) रन बनाए जबकि यहया 1(6) रन बनाकर आउट हुए। दोनों ने 9 गेंद पर 2 रन की पार्टनरशिप भी की।