रतलाम (एमपी) में अपनी देवरानी की धारदार हथियार से हत्या कर शव छत से फेंकने के आरोप में जेठानी व उसके 2 बेटों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने अंधविश्वास के चलते महिला को 'डायन' मानकर हत्या की। जेठानी घर में बीमारियों व मौतों से परेशान थी और उसे शक था कि देवरानी तंत्र-मंत्र करती है।