छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कुछ नाबालिग बच्चों ने कुत्तों के 6 पिल्लों को बोरी में भरकर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया है। घटना का CCTV फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने सभी नाबालिगों की पहचान कर उनके परिजनों को थाने बुलाया। नाबालिग होने के कारण तत्काल कठोर कार्रवाई नहीं हुई लेकिन पुलिस मामले में कानूनी विकल्प तलाश रही है।