लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में नीला गमछा पहने दिखे। उन्होंने अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। उन्होंने X पर कार्यक्रम की तस्वीरें शेयर कर लिखा, "अब समय आ गया है कि हम कहें कि ‘न्याय के राज’ को सच में स्थापित करने के लिए ‘सामाजिक न्याय के राज’ की आवश्यकता है।"