उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने बताया है कि उसकी सहायक कंपनी नौयान ट्रेडिंग्स प्राइवेट लिमिटेड (एनटीपीएल) ने वेलस्पन कॉर्प लिमिटेड से नौयान शिपयार्ड प्राइवेट लिमिटेड (एनएसपीएल) का अधिग्रहण पूरा किया है। इसके तहत ₹382.73 करोड़ में 74% इक्विटी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया गया। अधिग्रहण से पहले एनटीपीएल ने एनएसपीएल को ₹93.66 करोड़ का अनसिक्योर कर्ज़ दिया था।