inshorts

अंबानी ने AI के इस्तेमाल को लेकर छात्रों को दी सलाह; कहा- आर्टिफिशियल बुद्धि से आगे नहीं बढ़ेंगे

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने पंडित दीन दयाल एनर्जी यूनिवर्सिटी (गुजरात) में 12वें दीक्षांत समारोह में कहा है, "चैटजीपीटी का ज़रूर इस्तेमाल करें...लेकिन याद रखें…हम आर्टिफिशियल बुद्धि से नहीं खुद की बुद्धि से आगे बढ़ेंगे।" देश के सबसे अमीर शख्स अंबानी ने कहा, "आपको सीखने के साधन के तौर पर एआई का इस्तेमाल करने में माहिर होना चाहिए।"