अंकिता के दोस्त की आरोपी पुलकित के साथ फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो क्लिप आया सामने

रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य और अंकिता के दोस्त पुष्प के बीच फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो क्लिप सामने आया है। अंकिता के लापता होने के बाद के इस कथित क्लिप में पुलकित द्वारा पुष्प को गुमराह करते सुना जा सकता है। क्लिप में पुष्प ने पुलकित से कहा, "उसे ढूंढना आपकी ज़िम्मेदारी है।"