'रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या के मामले में रिज़ॉर्ट से सबूत मिटाए गए' दावों पर एडिशनल एसपी कोटद्वार (उत्तराखंड) ने कहा है, "22 सितंबर को ही हमारी टीम ने रिज़ॉर्ट की वीडियोग्राफी की थी।" उन्होंने कहा, "अगली सुबह हमारी फॉरेंसिक टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सबूतों को एकत्रित किया था...किसी भी तरह के कोई सबूत नहीं मिटाए गए...सभी सबूत सुरक्षित हैं।"