केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने पोस्टमॉर्टम से जुड़े नए नियमों को लेकर कहा है, "अंग्रेज़ों के समय की व्यवस्था खत्म।" नए नियमों के तहत, अब पर्याप्त इन्फ्रास्ट्रक्चर वाले अस्पतालों में सूर्यास्त के बाद भी पोस्टमॉर्टम हो सकता है और जब तक कानून-व्यवस्था की बात न हो तब तक हत्या/आत्महत्या/बलात्कार/क्षत-विक्षत शरीर के मामलों में रात में पोस्टमॉर्टम नहीं होगा।