एक एयरबस ए340 विमान इस महीने की शुरुआत में पहली बार अंटार्कटिका के ब्लू ग्लेशियल आइस रनवे पर उतरा था। पुर्तगाली चार्टर एयरलाइन हाय फ्लाई ने केपटाउन से अंटार्कटिका और फिर वहां से वापसी की यह फ्लाइट संचालित की। कैप्टन कार्लोस मीरपुरी और उनके क्रू ने एक अपस्केल ऐडवेंचर कैंप में ज़रूरी सामान पहुंचाने के लिए यह बड़ा एयरक्राफ्ट उड़ाया।