अंटार्कटिका पहुंची मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक, अब सातों महाद्वीपों पर मौजूद

नैशनल साइंस फाउंडेशन ने बताया है कि एलन मस्क के नेतृत्व वाली स्पेसX की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक अंटार्कटिका पहुंच गई है। नैशनल साइंस फाउंडेशन ने कहा कि मैकमर्डो स्टेशन पर स्थापित यूज़र टर्मिनल के साथ स्टारलिंक ध्रुवीय सेवा का परीक्षण कर रहा है। वहीं स्पेसX ने कहा, "स्टारलिंक अब अंटार्कटिका जैसे दूरस्थ महाद्वीप समेत...सभी सातों महाद्वीपों पर मौजूद है!"