अंटार्कटिका के बर्फ से ढके वेडेल सागर में 6 करोड़ नेस्ट वाला मछलियों का एक प्रजनन क्षेत्र खोजा गया है। दुनिया के सबसे बड़े माने जा रहे इस विशाल प्रजनन क्षेत्र में आइसफिश रहती हैं। इस क्षेत्र की मैपिंग बताती है कि यह करीब 240 वर्ग किलोमीटर में फैला है जो लगभग माल्टा द्वीप के आकार का है।