यूरोपीय संघ के कॉपरनिकस एटमोस्फेयर मॉनिटरिंग सर्विस के वैज्ञानिकों ने कहा है कि दक्षिणी ध्रुव पर ओज़ोन परत में छेद का आकार अब अंटार्कटिका से बड़ा हो गया है। वैज्ञानिकों ने कहा कि परत का छेद पिछले दो हफ्तों में काफी बढ़ा है। पृथ्वी से 9-22 मील ऊपर ओज़ोन परत में आमतौर पर केमिकल के कारण छेद हो रहा है।