मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बन रहा कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में बदल सकता है जिसके 8-दिसंबर तक उत्तरी तमिलनाडु-पुद्दुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटों के पास बंगाल की खाड़ी से टकराने की संभावना है। बकौल विभाग, 7-9 दिसंबर के बीच उत्तरी तमिलनाडु व दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।