अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2022 के लिए भारत के कप्तान बनाए गए यश धूल कौन हैं?
अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2022 के लिए भारतीय कप्तान बनाए गए यश धूल का जन्म 11 नवंबर 2002 को दिल्ली में हुआ था। जनकपुरी में रहने वाले दाएं हाथ के बल्लेबाज़ यश ने दिल्ली की अंडर-16 और अंडर-19 टीमों की कप्तानी की है। वह बाल भवन इंटरनैशनल स्कूल में पढ़ते हैं और डीसी बाल भवन अकैडमी में ट्रेनिंग लेते हैं।