अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले भारतीय कप्तान कौन-कौन रहे हैं?
शेफाली वर्मा के नेतृत्व में भारत ने पहली बार हुए महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप का खिताब रविवार को जीत लिया। भारत ने मोहम्मद कैफ के नेतृत्व में 2000 में पहला अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीता। विराट कोहली (2008), उन्मुक्त चंद (2012), पृथ्वी शॉ (2018) और यश धुल (2022) की कप्तानी में भी भारत ने यह खिताब अपने नाम किया।