अंडर-19 विश्व कप में एक से अधिक शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय बने मुशीर खान
मुंबई के क्रिकेटर सरफराज़ खान के भाई मुशीर खान ने अंडर-19 विश्व कप में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ शतक जड़ा और टूर्नामेंट में यह उनका दूसरा शतक है। मुशीर ने 131(126) रन बनाए जिसकी बदौलत भारत ने 295/8 का स्कोर बनाया। वह शिखर धवन (3 शतक) के बाद अंडर-19 विश्व कप में एक से अधिक शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय हैं।