inshorts

अंडर-19 विश्व कप में किसी भारतीय का सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले राज बावा ₹2 करोड़ में बिके

पिछले महीने अंडर-19 विश्व कप में किसी भारतीय का सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले ऑल-राउंडर राज बावा को आईपीएल मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने ₹2 करोड़ में खरीदा है। बावा का बेस प्राइस ₹20 लाख था। गौरतलब है, 19-वर्षीय राज बावा ने इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप 2022 के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी जीता था।