अंडरगारमेंट्स खरीदने गया था: झारखंड में 'सियासी हलचल' के बीच दिल्ली जाने पर बसंत सोरेन
हाल ही में दिल्ली जाने को लेकर एक सवाल पर जेएमएम विधायक व झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन ने कहा है, "हुआ यूं कि मेरे अंडरगारमेंट्स कम हो गए थे...अंडरगारमेंट्स खरीदने दिल्ली चला गया था।" बसंत सोरेन ने राज्य के सियासी घटनाक्रम पर कहा, "बीच में थोड़ी सी हलचल हुई थी लेकिन अब सब स्थिर है।"