अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत को एक प्रेरणा के रूप में देख रही है दुनिया: इसरो के चेयरमैन
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चेयरमैन एस. सोमनाथ ने कहा है कि पिछले 60 वर्षों में देश ने अंतरिक्ष क्षेत्र में जो हासिल किया है उससे दुनिया भारत को एक प्रेरणा के रूप में देख रही है। उन्होंने कहा, "यह देखना अद्भुत है...कि भारत में विशेष रूप से अंतरिक्ष क्षेत्र में स्टार्टअप्स के अनुकूल माहौल तैयार हो रहा है।"