अंतरिक्ष में देखे गए अब तक के सबसे बड़े कॉमेट न्यूक्लियस की हुई पुष्टि, नासा ने शेयर कीं तस्वीरें

नासा के हबल टेलिस्कोप ने अंतरिक्ष में देखे गए अबतक के सबसे बड़े कॉमेट न्यूक्लियस C/2014 UN271 की पुष्टि की है। बकौल नासा, 500 लाख करोड़ टन द्रव्यमान वाले C/2014 UN271 का व्यास 128 किलोमीटर है जो अमेरिकी राज्य 'रोड आइलैंड' के व्यास (उत्तर से दक्षिण) से भी बड़ा है। इससे पहले यह रिकॉर्ड कॉमेट C/2002 VQ94 के नाम था।