अंतरिक्ष में भारतीय स्पेस असेट्स के हैं 114 मलबे, पिछले 4 वर्षों में सबसे कम: नासा

नासा के ऑर्बिटल डेब्रिस प्रोग्राम ऑफिस द्वारा प्रकाशित ऑर्बिटल डेब्रिस क्वार्टरली न्यूज़ के अनुसार, अंतरिक्ष में भारतीय स्पेस असेट्स के 114 मलबे हैं। बकौल न्यूज़, अंतरिक्ष में भारत का मलबा पिछले 4-वर्षों में सबसे निचले स्तर पर आ गया है। इससे पहले नासा ने कहा था कि 2019 में भारत के ऐंटी-सैटेलाइट टेस्ट ने 'खतरनाक' अंतरिक्ष मलबा उत्पन्न किया था।