अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक रहने वाले रूसी अंतरिक्ष यात्री वलेरी पोल्याकोव का हुआ निधन

अंतरिक्ष में एक बार में सबसे लंबे समय तक रहने का रिकॉर्ड बनाने वाले सोवियत अंतरिक्ष यात्री वलेरी पोल्याकोव का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। पोल्याकोव 8 जनवरी 1994 से 437 दिनों तक अंतरिक्ष में रहे थे। 22 मार्च 1995 को पृथ्वी पर लौटने से पहले उन्होंने 7,000 से अधिक बार पृथ्वी की परिक्रमा की थी।