अंतरिक्ष में सर्वाधिक कचरा उत्पन्न करने वाले देशों की सूची हुई जारी

जर्मन डेटाबेस कंपनी स्टेटिस्टा ने अंतरिक्ष में सर्वाधिक कचरा उत्पन्न करने वाले देशों की सूची जारी की है जिसमें भारत छठे स्थान पर है। इस सूची में अंतरिक्षीय कचरे के 7,032 टुकड़ों के साथ रूस शीर्ष पर है और इसके बाद अमेरिका, चीन, फ्रांस, जापान, भारत, यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ईएसए) और यूनाइटेड किंगडम का स्थान है।