अंतरिक्षयात्री ने अंतरिक्ष से ली गई इटली के रेसट्रैक की तस्वीर शेयर की

नासा के अंतरिक्षयात्री शेन किम्ब्रो ने अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएएस) से ली गई रेसट्रैक की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "कोई अंदाज़ा लगाएगा कि यह कहां की है? अगर आप इसे दक्षिणी इटली कहेंगे तो आप सही हैं।" किम्ब्रो ने लिखा, "वहां पर (उस इलाके में) पोर्शे इंजीनियरिंग और नार्डो टेक्निकल सेंटर है।"