अंतरिक्षयात्री ने तस्वीरें शेयर कर बताया, स्पेस से रॉकेट का लॉन्च कैसा दिखता है?

वर्तमान में इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर मौजूद अंतरिक्षयात्री सामंथा क्रिस्तोफोरेती ने तस्वीरें शेयर कर बताया कि स्पेस से रॉकेट का लॉन्च कैसा दिखता है? उन्होंने लिखा, "सोयुज़ रॉकेट के लॉन्च का शानदार दृश्य!" गौरतलब है कि इस रूसी रॉकेट का लॉन्च बुधवार को कज़ाकिस्तान से हुआ जिसके ज़रिए नासा के 1 और 2 रूसी अंतरिक्षयात्री आईएसएस भेजे गए हैं।