अंतरिक्षयात्री ने विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए कप में स्पेस में पी कॉफी, शेयर किया वीडियो

यूरोपियन स्पेस एजेंसी की अंतरिक्षयात्री सामंथा क्रिस्तोफोरेती ने विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए कप में स्पेस में कॉफी पीने का वीडियो शेयर किया है। अंतरिक्षयात्री ने पहले एक नॉर्मल कप के ज़रिए कॉफी पीने की कोशिश की लेकिन उससे कॉफी नहीं निकली। हालांकि, बाद में उन्होंने एक स्पेशल कप के ज़रिए कॉफी पी जिसमें आगे का आकार नोंकनुमा था।