अंतरिक्षयात्री ने शेयर की अंतरिक्ष से ली गई मेडागास्कर के 'शानदार व्यू' की तस्वीर
इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन के अंतरिक्षयात्री वाकाता कोइची ने स्पेस से ली गई अफ्रीकी देश मेडागास्कर के 'शानदार व्यू' की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, "ज़मीन, वेजिटेशन, नदियां, बादल और चारों ओर समुद्र!" वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड के मुताबिक, मेडागास्कर दुनिया का 5वां सबसे बड़ा द्वीप है जो 14.4 करोड़ एकड़ में फैला हुआ है।