फ्रांसीसी अंतरिक्षयात्री थॉमस पेस्क्वेट ने आईएसएस से खींची गई अबू धाबी की रात के वक्त की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "ज़िलों के अलग-अलग नक्शे दिखाई दे रहे हैं...तीर पर ध्यान दीजिए...जो किसी जगह के लिए इशारा कर रहा है...मुझे उत्सुकता है कि...शहर के योजनाकार अंतरिक्षयात्रियों को यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि खज़ाना कहां है?😉 "