यूरोपियन स्पेस एजेंसी के अंतरिक्षयात्री थॉमस पैसक्वेट ने इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन से ली गईं पृथ्वी पर बिजली के कड़कने और तूफानों की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "अंतरिक्ष में हमारे लिए ये आतिशबाज़ी की तरह हैं...रात में चमकते फ्लैश जैसे।" तस्वीरों पर कई यूज़र्स ने कमेंट किए और एक ने लिखा, "शानदार" जबकि अन्य ने लिखा, "असाधारण।"