अंतरिम बजट में स्लैब में कोई बदलाव ना होने के बीच क्या हैं मौजूदा आयकर दरें?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट-2024 में आयकर दरों में कोई बदलाव नहीं करने की घोषणा की है। फिलहाल, नई व्यवस्था के तहत ₹3 लाख/वर्ष तक की आय टैक्स-फ्री है। वहीं, ₹3-6 लाख/वर्ष पर 5%, ₹6-9 लाख/वर्ष पर 10%, ₹9-12 लाख/वर्ष पर 15%, ₹12-15 लाख/वर्ष पर 20% और ₹15 लाख/वर्ष से ऊपर की आय पर 30% टैक्स लगता है।