अंतरिम बजट होने के चलते इस बार पेश नहीं किया जाएगा आर्थिक सर्वेक्षण
बजट से पहले पेश किया जाने वाला आर्थिक सर्वेक्षण इस बार पेश नहीं किया जाएगा। दरअसल, सरकार इस बार 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेगी जबकि पूर्ण बजट लोकसभा चुनाव के बाद पेश किया जाएगा। सर्वेक्षण में सरकार के राजस्व और नीतिगत फैसलों को लेकर अनुमान जताए जाते हैं और इसे पूर्ण बजट से पहले पेश किया जाएगा।