केंद्र द्वारा नियमित कमर्शियल अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों से प्रतिबंध हटाए जाने के बाद बुधवार को स्पाइसजेट, इंडिगो की पेरेंट इंटरग्लोब एविएशन व जेट एयरवेज़ समेत भारतीय उड़ान कंपनियों के शेयरों में तेज़ी देखने को मिली। गौरतलब है कि नियमित अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें 27 मार्च से शुरू होंगी। फिलहाल अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें अन्य देशों के साथ एयर बबल समझौते के तहत परिचालित होती हैं।