अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 1 ओवर में 6 छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज़ थे हर्शल गिब्स

बुधवार को 48-वर्ष के हुए पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर हर्शल गिब्स अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक ओवर में 6 छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज़ बने थे। उन्होंने 2007 विश्व कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ ऑफ-स्पिनर डान वान बुंग की गेेंदबाज़ी पर लगातार 6 छक्के लगाए थे। गिब्स ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 90 टेस्ट, 248 वनडे और 23 टी-20I मैच खेले।