भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय बन गए हैं। इंदौर में दूसरे वनडे में अश्विन ने 3 विकेट लिए और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनों फॉर्मैट में उनके कुल विकेट की संख्या 144 हो गई है। अश्विन ने अनिल कुंबले को पीछे छोड़ा जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल 142 विकेट लिए थे।