अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कौनसे खिलाड़ी हो चुके हैं रिटायर्ड आउट?
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 3 बल्लेबाज़ रिटायर्ड आउट हो चुके हैं। सितंबर 2001 में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच के दौरान श्रीलंकाई मरवन अटापट्टू और महेला जयवर्धने क्रमश: 201 और 150 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए। भूटान के सोनम तोबगे 7 दिसंबर, 2019 को मालदीव के खिलाफ T20I मैच में 24(35) रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए थे।