अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने विराट कोहली

विराट कोहली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली के नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 24,078 रन हो गए हैं और उन्होंने राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा जिन्होंने भारत के लिए 24,064 रन बनाए थे। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सिर्फ सचिन तेंदुलकर (34,357 रन) ने कोहली से ज़्यादा रन बनाए हैं।