अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन की जगह घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 'देखो अपना देश' पहल शुरू: सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2023-24 पेश करते हुए कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन की जगह घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 'देखो अपना देश' पहल शुरू की गई है। उन्होंने कहा, "राज्यों को पारंपरिक और ओडीओपी (एक जनपद-एक उत्पाद) उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए यूनिटी मॉल स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।"