अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आईटीबीपी ने शेयर किया गश्त करतीं महिला कर्मियों का वीडियो

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने अरुणाचल प्रदेश में गश्त करतीं आईटीबीपी की महिला कर्मियों का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में आईटीबीपी की महिलाकर्मी खतरनाक रास्तों और एक जलाशय को पार करतीं दिख रही हैं। आईटीबीपी ने कहा, "नारी शक्ति है, मान है, सम्मान है।"