अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, "महिलाएं जीवन के सभी क्षेत्रों में अनुकरणीय योगदान दे रही हैं। आइए हम उनकी सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने के लिए खुद को प्रतिबद्ध करें।" वहीं, प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "मैं हमारी नारी शक्ति और...उनकी उपलब्धियों को सलाम करता हूं।"