अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के 72 घंटे पहले की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट की अनिवार्यता खत्म: सरकार
सरकार ने गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय आगमन के लिए अपने नए दिशानिर्देश में यात्रा से 72 घंटे पहले की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट अपलोड करने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। नए दिशानिर्देश के मुताबिक, यात्रियों के पास अब नेगेटिव रिपोर्ट अपलोड करने के अलावा वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट अपलोड करने का भी विकल्प होगा। यह नए दिशानिर्देश 14 फरवरी से प्रभावी होंगे।