अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के भारत में कैंपस स्थापित करने की दिशा में कर रहे काम: यूजीसी

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने बुधवार को कहा कि यूजीसी ऐसे नियमों पर काम कर रहा है जिससे अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों को भारत में कैंपस स्थापित करने में सहयोग मिल सकेगा। बकौल कुमार, ऐसे प्रावधानों पर भी काम कर रहे हैं जो भारतीय विश्वविद्यालयों (निजी, राज्य व सरकारी) को विदेशों में कैंपस स्थापित करने में मदद करेगा।