अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के 10 दिन के ट्रिप के लिए सभी 3 व्यवसायी दे रहे $5.5 करोड़
स्पेसX ने शुक्रवार को तीन व्यवसायियों और नासा के एक सेवानिवृत्त अंतरिक्षयात्री को इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) के लिए रवाना किया। हर व्यवसायी 10 दिन के ट्रिप के लिए ऐक्सियम स्पेस को $5.5 करोड़ (₹4.17 अरब) का भुगतान कर रहा है। क्रू के सदस्य आईएसएस के अमेरिका वाले हिस्से में 8 दिन बिताएंगे और 25 वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे।