अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ की एफआईएच ऐथलीट्स समिति के सह-अध्यक्ष बने भारतीय खिलाड़ी श्रीजेश
अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी पीआर श्रीजेश को नई एफआईएच ऐथलीट्स समिति के सह-अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। इसके अलावा चिली की महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी कैमिला कैरम को भी नई एफआईएच ऐथलीट्स समिति का सह-अध्यक्ष बनाया गया है। श्रीजेश ने कहा, "ऐथलीट्स समिति का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है।"