अंधे हो गए हो? सो गए थे क्या? अब हमें राज्य सरकार पर भरोसा नहीं है: राजकोट आग हादसे पर एचसी
गुजरात हाईकोर्ट ने राजकोट गेमिंग ज़ोन आग हादसे को लेकर कहा है कि उन्हें अब लोकल सिस्टम और राज्य सरकार पर भरोसा नहीं है। हाईकोर्ट को बताया गया कि इसके फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट का मामला 4-साल से लंबित था। इस पर हाईकोर्ट ने कहा, "गेमिंग ज़ोन ढाई साल से चल रहा था...अंधे हो गए हो क्या? सो गए थे क्या?"